Haldwani News: मेयर ने टीपी नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने यातायात नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, पार्किंग और सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया। गंदगी और अव्यवस्था देखे जाने पर मेयर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल्द सुधार की निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को सुधारने की भी बात की।

Haldwani News: मेयर ने टीपी नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

Haldwani News: हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को यातायात नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांची। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि शहर की सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित कमियों की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, गणेश भट्ट सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani News: मेयर ने टीपी नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था