कोटाबाग में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

Feb 12, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

- वक्ताओं ने हिंदुओं से एकजुट होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया कोटाबाग।

कोटाबाग में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

कोटाबाग। आंवलाकोट के भटलानी स्थित जनकपुरी में गुरुवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 1200 महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्राइमरी स्कूल गिनती गांव के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन में इस्कॉन मंदिर के संत गोपीनाथ, जिला प्रचारक जितेंद्र और हल्दूचौड़ की प्रोफेसर डॉ. चंद्रा जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने हिंदुत्व की एकता पर बल देते हुए सभी से संगठित होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने 700 और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने 500 लोगों को आमंत्रित करने की जानकारी दी। करीब कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाएं पारंपरिक पिछोड़ा पहनकर शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन चंदन शर्मा ने किया। यहां दर्जाधारी सुरेश भट्ट, मनोज पाठक, कोटाबाग ब्लॉक की ज्येष्ठ प्रमुख गीता तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य की ब्लॉक अध्यक्ष दीपा ढ़ोडियाल, प्रभा पाण्डे, कुसुमलता पांडे, जिला कार्ववाहा राहुल जोशी, सह जिला प्रमुख शारीरिक निर्मल, खंड संघ चालक इंद्र दत्त ढ़ोड़ियाल, खंड संपर्क प्रमुख खंड कार्ववाहा पंकज मेहरा, रमेश जोशी, भुवन जोशी, ग्राम प्रधान ममता वर्मा, प्रकाश कब्डवाल, दिनेश मासीवाल, मुकेश वर्मा, नानू मेहरा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMassive Hindu Conference Held in Kotabagh with 1200 Attendees Promoting Unity and Patriotism
;;;