बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में संत निरंकारी सत्संग, गौजाजाली में समर्पण दिवस पर विशाल संत समागम का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रेम एवं करुणा के संदेश को याद किया। स्थानीय प्रचारक ने बाबा जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी, संवाददाता। संत निरंकारी सत्संग, गौजाजाली में बुधवार को समर्पण दिवस के अवसर पर विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मानवता के मसीहा सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रेम और करुणा के संदेश को याद किया। स्थानीय प्रचारक प्रकाश चंद्र पांडेय ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की भी यही सीख है कि बाबा जी के प्रति प्रेम तभी सार्थक है, जब हम उनकी शिक्षाओं को जीवन में ढालें। श्रद्धालुओं ने गीतों, विचारों और भजनों के माध्यम से बाबा की दिव्य छवि और उनके मानवता पर किए गए उपकारों को जीवंत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।