ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीउपपा जिले में 15 जून से निकालेगी जन संवाद रैली

उपपा जिले में 15 जून से निकालेगी जन संवाद रैली

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की नैनीताल इकाई 15 जून से मिलो, जुड़ो, बदलो जन संवाद यात्रा निकालेगी। शनिवार को लामाचौड़ खास पतलिया में जिलाध्यक्ष...

उपपा जिले में 15 जून से निकालेगी जन संवाद रैली
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 28 May 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की नैनीताल इकाई 15 जून से मिलो, जुड़ो, बदलो जन संवाद यात्रा निकालेगी। शनिवार को लामाचौड़ खास पतलिया में जिलाध्यक्ष प्रकाश उनियाल की अध्यक्षता एवं महासचिव लालमणि के संचालन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि नैनीताल के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मिलो, जुड़ो, बदलो जन संवाद यात्रा निकाली जाएगी। 11 जून को पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, 60 प्लस की आयु के हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन देने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश व प्रदेश गंभीर सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक संकट से गुजर रहा हैं। सभी लोग सरकार की नीतियों के कारण परेशान हैं। ऐसे में लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद कर उन्हें एकजुट किया जाएगा। इस दौरान मोहनलाल आर्य, किशन सिंह, सुरेश उनियाल, एसआर टम्टा, परमानंद जोशी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें