ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीउपलब्धि: पिथौरागढ़ के मनीष ने सबसे कम उम्र में फतह किया नंदा लपाक पर्वत

उपलब्धि: पिथौरागढ़ के मनीष ने सबसे कम उम्र में फतह किया नंदा लपाक पर्वत

आइस संस्था के पर्वतारोही मनीष कसनियाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने सबसे कम उम्र में नंदा लपाक पर्वत फतह करने का काम किया है।  कासनी निवासी मनीष कसनियाल पुत्र सुरेश...

उपलब्धि: पिथौरागढ़ के मनीष ने सबसे कम उम्र में फतह किया नंदा लपाक पर्वत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 19 Nov 2018 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

आइस संस्था के पर्वतारोही मनीष कसनियाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने सबसे कम उम्र में नंदा लपाक पर्वत फतह करने का काम किया है।  कासनी निवासी मनीष कसनियाल पुत्र सुरेश चंद्र कसनियाल का भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से चयन लाइजन ऑफिसर में नंदादेवी पर्वत के आरोहण के लिए सितंबर में हुआ था। उन्होंने जिले के जोहार घाटी में नंदा लपाक पर्वत वेस्ट रिज पहली बार फतह की। 5 किमी की अननेम्ड धार चढ़कर उसका नाम वासुदेव धार किया। इस रिकॉर्ड को भारतीय पर्वतारोहण संस्थान ने मंजूरी दी और उनके रिकॉर्ड बुक के आधार पर वह विश्व के कम उम्र के पर्वतारोही में शामिल हुए। इसके आधार पर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में इनका नाम दर्ज हो चुका है। निदेशक आइस संस्था वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि संस्था की यह इस साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि है।

इससे पहले, इस वर्ष आइस संस्था की शीतल राज ने कंचनजंगा चोटी फतह कर विश्व की सबसे छोटी उम्र में अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि संस्था सचिव विश्वदेव पांडे (बासु) के साहसिक खेलों के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण ही परिणाम सामने आने लगे हैं। मनीष की इस उपलब्धि पर डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला सूचना अधिकारी गिरजाशंकर जोशी, जगदीश कलोनी, सुरेश चंद्र, जया पांडेय, पूनम खत्री, नंदा वर्मा, आशुतोष जोशी, मनीष डिमरी, बीरेंद्र दरियाल, जगदीश भट्ट, योगेश पाठक ने बधाई दी है। 

सात साल बाद लक्ष्य ने जूनियर बैडमिंटन में भारत को दिलाया कांस्य

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें