एमबीपीजी में बनेगा 25 करोड़ का पांच मंजिला हाइटेक भवन
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संख्या के बढ़ने और संसाधनों की कमी के चलते पांच मंजिला बहुउद्देशीय भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। पुरानी लाइब्रेरी और मनोविज्ञान विभाग का भवन तोड़ा जाएगा। इस कार्य पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे, और नई लाइब्रेरी में दो फ्लोर होंगे।

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी के बुनियादी ढांचे में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कॉलेज में बढ़ती छात्र संख्या और संसाधनों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने पुरानी लाइब्रेरी और मनोविज्ञान विभाग के जर्जर भवन को तोड़कर पांच मंजिला बहुउद्देशीय भवन बनाने का फैसला किया है। इसका प्रस्तावत बनाकर शासन को भेज दिया है। इस काम पर करीब 25 करोड़ की रकम खर्च होनी है। वर्तमान में कॉलेज की लाइब्रेरी में करीब 1 लाख 60 हजार किताबें उपलब्ध हैं। जगह की कमी के कारण किताबों के रखरखाव और वितरण में कर्मचारियों एवं छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज में 14 हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके लिए वर्तमान लाइब्रेरी छोटी पड़ रही थी। नए पांच मंजिला भवन को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नई लाइब्रेरी को दो फ्लोर में रखा जाएगा। जिससे छात्रों को बैठने और पढ़ने के लिए स्थान मिलेगा। वहीं भवन के अलग-अलग फ्लोर पर मनोविज्ञान, जूलॉजी, भौतिक विज्ञान विभागों को शिफ्ट किए जाने की योजना है। तकनीक के दौर में छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर देने के लिए वर्चुअल क्लासरूम तैयार किए जाने की भी योजना है。
इनका कहना
शासन की मांग पर लाइब्रेरी के विस्तार के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जैसे ही शासन से निर्माण शुरू करने की इजाजत मिलती है, काम शुरू किया जाएगा। तब तक नए भवन में लाइब्रेरी का संचालन किया जाएगा।
डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


