Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMajor Drainage Project in Haldwani 20 Crore RCC Drain to Solve Flooding Issues
20 करोड़ से प्रेमपुर लोशज्ञानी में होगा आरसीसी नाले का निर्माण: भगत

20 करोड़ से प्रेमपुर लोशज्ञानी में होगा आरसीसी नाले का निर्माण: भगत

संक्षेप:

हल्द्वानी। विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि एडीबी पोषित योजना के तहत ₹20 करोड़ की लागत से प्रेमपुर लोशज्ञानी से मेरिगोल्ड बैंक्वेट हॉल तक आरसीसी नाले का

Dec 29, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि एडीबी पोषित योजना के तहत ₹20 करोड़ की लागत से प्रेमपुर लोशज्ञानी से मेरिगोल्ड बैंक्वेट हॉल तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य बरसात में होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति तथा यातायात अव्यवस्था का स्थायी समाधान करना है। वर्तमान में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था के अभाव में वर्षा के दौरान सड़कें और आसपास की कॉलोनियां जलमग्न हो जाती हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भगत ने बताया कि परियोजना के तहत छड़ेल प्रेमपुर लोशयानी चौराहे से लेकर मेरिगोल्ड बैंक्वेट हॉल तक एक मजबूत और आधुनिक आरसीसी नाले का निर्माण होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके निर्माण से वर्षा का पानी सुचारु रूप से निकासी व्यवस्था से प्रवाहित होगा, जिससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी और सड़कों की मजबूती व आयु में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रेमपुर लोशयानी से बिरला स्कूल तक बह रही नहर को कवर कर उसके ऊपर सड़क निर्माण एवं नहर कवर करने का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी तथा क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित, सरल एवं सुगम बनेगा। वर्तमान में संकरी सड़क एवं खुली नहर से बनी दुर्घटनाओं की आशंका इस कार्य के पूर्ण होने के बाद समाप्त हो जाएगी। विधायक भगत ने कहा कि इस विकास परियोजना का प्रत्यक्ष लाभ राजा-रानी विहार सहित आसपास की अनेक कॉलोनियों को मिलेगा, जहां वर्षों से बरसात के समय घरों, सड़कों एवं गलियों में जलभराव एक गंभीर समस्या बना हुआ था। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता था तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं से स्थायी राहत प्राप्त होगी।