ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीचोरगलिया-गौलापार में कीड़ा लगने से मक्का की फसल बर्बाद

चोरगलिया-गौलापार में कीड़ा लगने से मक्का की फसल बर्बाद

चोरगलिया और गौलापार में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगने से किसानों की 80-90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। दवा महंगी होने के चलते किसानों ने कृषि विभाग से दवा का छिड़काव कर फसल बचाने की...

1/ 2चोरगलिया और गौलापार में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगने से किसानों की 80-90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। दवा महंगी होने के चलते किसानों ने कृषि विभाग से दवा का छिड़काव कर फसल बचाने की...
चोरगलिया और गौलापार में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगने से किसानों की 80-90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। दवा महंगी होने के चलते किसानों ने कृषि विभाग से दवा का छिड़काव कर फसल बचाने की...
2/ 2चोरगलिया और गौलापार में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगने से किसानों की 80-90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। दवा महंगी होने के चलते किसानों ने कृषि विभाग से दवा का छिड़काव कर फसल बचाने की...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 05 Jun 2020 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

चोरगलिया और गौलापार में मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगने से किसानों की 80-90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। दवा महंगी होने के चलते किसानों ने कृषि विभाग से दवा का छिड़काव कर फसल बचाने की मांग की है।

किसानों की मांग पर कृषि विभाग के अधिकारी फसल का निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वार्म नामक कीड़ा लगा है। चोरगलिया के ग्राम उमेदपुर के किसान राकेश महतोलिया ने कृषि विभाग के पीपीओ और ब्लाक प्रभारी अफरोज खान से कीड़े के बारे में जानकारी चाही। अधिकारियों ने निरीक्षण कर किसानों को कीड़े को नष्ट करने के लिए जिस कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है वह काफी महंगी है। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि वह उनकी फसल बचाने के लिए दवा की विभागीय स्तर पर छिड़काव करवा दे तो उन्हें काफी मदद मिलेगी। अन्यथा उनकी 1 एकड़ से भी ज्यादा भूमि में उगी मक्का की फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। चोरगलिया के किसान महतोलिया ने अधिकारियों को फोन कर जल्द दवा उपलब्ध कराने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें