ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपुलहिंडोला में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पुलहिंडोला में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना के पंप का संचालन ठप होने से तीसरे दिन भी क्षेत्र में पानी की समस्या बरकरार रही। लोगों को कई किलोमीटर दूर से पेयजल लाना पड़ रहा है। इसको लेकर...

पुलहिंडोला में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हमारे संवाददाता ,लोहाघाट (चम्पावत)। Fri, 18 Jan 2019 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना के पंप का संचालन ठप होने से तीसरे दिन भी क्षेत्र में पानी की समस्या बरकरार रही। लोगों को कई किलोमीटर दूर से पेयजल लाना पड़ रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को लीड टुनकांडे क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन कर जल्द पेयजल आपूर्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।  
शुक्रवार को टुनकांडे की ग्राम पंचायत के पास महिलाओं ने नलकूप योजना के ठप होने पर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि टुनकांडे में लगे स्टैंड पोस्ट से पेयजल की आपूर्ति हुआ करती थी। तीन दिन से पानी न आने के कारण उनको पेयजल आपूर्ति के लिए दो से तीन किमी दूर नौखाला की दौड़ लगानी पड़ रही है। पूरे गांव के आसपास एक एकमात्र नौला ही लोगों का सहारा बना हुआ है। गीता जोशी, जानकी जोशी, रेखा जोशी, खीमा जोशी, पार्वती देवी, भावना जोशी, ललित जोशी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी, दुर्गा देवी आदि महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर जल्द पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने जल निगम के अभियंता को जल्द से जल्द पुलहिंडोला में पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें