Haldwani News: पार्षद ने की टूटी सड़कें ठीक करने की मांग

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के वार्ड 59 गौजाजाली में अधूरी सीवर लाइन और कूड़ा फेंकने की समस्या के लिए पार्षद रईस अहमद वारसी ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने सीवर कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। नगर आयुक्त ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Haldwani News: पार्षद ने की टूटी सड़कें ठीक करने की मांग

Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। वार्ड 59 गौजाजाली उत्तर में अधूरी सीवर लाइन और कूड़ा फेंकने की समस्या के लिए पार्षद रईस अहमद वारसी ने बुधवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सीवर कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग उठाई।ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि वार्ड में चल रहे सीवर कार्य के कारण 10 गलियों की सड़कें टूट गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं, इसे रोकने के लिए मंदिर के पास और गोल्डन फर्नीचर की रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।

नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani News: पार्षद ने की टूटी सड़कें ठीक करने की मांग