ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबागेश्वर शहर में आ धमका तेंदुआ, बामुश्किल भगाया

बागेश्वर शहर में आ धमका तेंदुआ, बामुश्किल भगाया

गुरुवार रात तेंदुआ शहर के बीचोंबीच आ धमका। बाजारी गोलू मंदिर में जाकर छुप गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पटाखे दागे और बामुश्किल तेंदुए...

बागेश्वर शहर में आ धमका तेंदुआ, बामुश्किल भगाया
हमारे संवाददाता,बागेश्वर। Fri, 17 Aug 2018 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार रात तेंदुआ शहर के बीचोंबीच आ धमका। बाजारी गोलू मंदिर में जाकर छुप गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पटाखे दागे और बामुश्किल तेंदुए को शहर से भगाया।
शहर से सटे गांवों में तेंदुए का लंबे समय से आतंक छाया हुआ है। गुरुवार की रात करीब पौने दस बजे तेंदुआ सब्जी के थोक व्यापारी भूपेंद्र जोशी की दुकान के आगे से निकला। पेट्रोल पंप से बाजारी गोलू देवता के मंदिर की तरफ चला गया। रास्ता संकरा होने से वहां जाने से लोग डरने लगे। लोग छतों पर उतर आए। उन्होंने मंदिर की धुनी के समीप तेंदुए को फिर से देख लिया। तेंदुआ वहां करीब एक घंटे तक डटा रहा। व्यापारियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि पटाखे फोड़ने के बाद तेंदुआ नीलेश्वर की पहाड़ियों की तरफ चला गया। उन्होंने कहा कि तेंदुआ पानी पीने के लिए नदी की तरफ आ सकता है। इधर तेंदुआ बीच बाजार में धमकने से व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें