Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsLegislator Banshidhar Bhagat Addresses Local Issues in Haldwani Meeting
जेजेएम के कार्य पूरे होने के बाद बनेंगी टूटी सड़कें: भगत

जेजेएम के कार्य पूरे होने के बाद बनेंगी टूटी सड़कें: भगत

संक्षेप:

हल्द्वानी में विधायक बंशीधर भगत ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की। लोगों ने सड़क, पानी, बिजली और बरसाती नालों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जल जीवन मिशन के बाद मरम्मत का आश्वासन दिया और...

Thu, 11 Sep 2025 06:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक बंशीधर भगत ने गुरुवार को लामाचौड़ मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की। क्षेत्रवासियों ने सड़क, पानी, बिजली और बरसाती नालों से हो रहे नुकसान की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक भगत ने वादा किया कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्य पूरे होने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा। विधायक ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को तत्काल लोगों की समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रवार समस्या बताते हुए स्वयं स्थलीय निरीक्षण के बाद समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, बरसाती पानी की निकासी, पानी की पाइप लाइन बिछाने, बिजली पोल बदलने, लो वोल्टेज, झूलते तारों से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता से दूर की जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि अधिकारी स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। बैठक में मौजूद क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक की समस्याओं को लेकर त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, उपाध्यक्ष गोविंद बर्ती, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा, पार्षद प्रमोद पंत, चंद्र प्रकाश आर्या, शक्ति केंद्र संयोजक सोबन सिंह, आनंद दुर्गापाल, बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, गिरधर सिंह बिष्ट, देवेंद्र दफोटी, जीवन चंद्र सुयाल, मंडल मंत्री परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।