नैनीताल-बरेली रोड का विधायक ने किया निरीक्षण
लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

दीप चंद्र जोशी लालकुआं। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों की टीम मौजूद रही।विधायक ने हल्दूचौड़ में यू-टर्न कट खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हल्दूचौड़ एवं गोरापड़ाव में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण और सभी यू-टर्न स्थलों पर चौड़ीकरण कार्य कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। डॉ. बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, दिनेश राणा, बालम बिष्ट, राजेंद्र पांडे, प्रद्युम्न दुमका, विक्की पाठक आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


