ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबागेश्वर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

बागेश्वर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

रवांईखाल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव से बागनाथ मंदिर तक निकली। इसमें महिलाओं ने सरयू नदी से पावन जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद गांव के गोलू...

बागेश्वर में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 20 Mar 2018 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रवांईखाल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव से बागनाथ मंदिर तक निकली। इसमें महिलाओं ने सरयू नदी से पावन जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद गांव के गोलू मंदिर में मूर्ति की स्थापना और भंडारा कराया गया।

मंगलवार की सुबह बाजे-गाजे और कलश यात्रा के साथ भक्त गोलू मंदिर से नव निर्मित मूर्ति को लेकर नगर की ओर रवाना हुए। उन्होंने भगवान गोलज्यू के जयकारे लगाए। सरयू नदी के पावन जल से गोलज्यू की मूर्ति को स्नान कराया गया। महिलाओं ने कलश में जल लेकर बाबा बागनाथ का अभिषेक किया। वापस मंदिर पहुंचने पर यजमान नारायण राम और मोहनी देवी ने विधिविधान से मूर्ति स्थापना कराई। पंडतों ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। पूजा-अचर्ना के बाद मंदिर में भंडारा कराया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान से मनोकामना पूरी करने और सुख, सौभाग्य का वरदान मांगा। इस मौके पर मनोज कुमार, मोहनी देवी, रेखा देवी, शीला देवी, हीरा कोहली, किरन, नीमा देवी, मंजू, पूरन राम, प्रताप गढ़िया, संजय कुमार, दीवान राम, किशन, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें