गार्गी और कोमल ने जीती कुमाउनी प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा सन बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुमाउनी कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले स्थान पर गार्गी नेगी और कोमल जोशी, दूसरे पर दीपिका पांडे और शुभम भट्ट तथा तीसरे पर हितेश मेहरा और नैंसी मेहरा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या महतोलिया ने किया।

गार्गी और कोमल ने जीती कुमाउनी प्रतियोगिता

हल्द्वानी, संवाददाता। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को सन बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुमाउनी कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला स्थान गार्गी नेगी व कोमल जोशी, दूसरा दीपिका पांडे व शुभम भट्ट और तीसरा स्थान हितेश मेहरा व नैंसी मेहरा ने हासिल किया। बाल रत्न गुंजा भट्ट व हर्ष मेहरा रहे। निर्णायक मंडल में लेखिका बीना भट्ट वर्सीलिया व मीनू जोशी रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया, विद्यालय प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पंत व विद्यालय प्रबंधन हरि बल्लभ पंत ने किया। संचालन इंदु बोरा ने किया। इस दौरान पीसी पंत, नीरजा बोरा, पूर्णिमा पांडे, शशि जोशी, विद्या जोशी, पुनीता पांडे, रीता बवारी, गीता लोसाली आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।