Kumaon s Famous Ghee Tyaar Festival Celebrated with Joy in Haldwani हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया घी त्यार, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsKumaon s Famous Ghee Tyaar Festival Celebrated with Joy in Haldwani

हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया घी त्यार

हल्द्वानी में रविवार को कुमाऊं का प्रसिद्ध घी त्यार पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने दूब और घी से पूजन किया, बच्चों के सिर में ताजा घी मलकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। लोग एक-दूसरे को घी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 17 Aug 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया घी त्यार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को कुमाऊं का प्रसिद्ध घी त्यार पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में दूब और घी से सिर का पूजन किया। इसके अलावा भोजन में भी घी का सेवन किया। बच्चों के सिर में ताजा घी मलकर उनके स्वस्थ रहने और चिरायु होने की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने अपने इष्ट-मित्रों और परिवार के सदस्यों को घी, दही, पापड़ और मौसमी फल उपहार स्वरूप दिए। इस पर्व को कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मनाया जाता है, जो प्रकृति और पशुपालन से जुड़े जीवन का प्रतीक है। ज्योतिषाचार्य पं.नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पहाड़ी समाज से संबंध रखने वाले लोगों के लिए यह साल का प्रमुख पर्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।