
कुमाऊं के लोगों के साढ़े चार हजार मोबाइल फोन देशभर में घूम रहे
हल्द्वानी में कुमाऊं की पुलिस 4500 गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। ये फोन विभिन्न राज्यों में पाए गए हैं, जिनमें नैनीताल से 1771 और यूएसनगर से 2500 फोन शामिल हैं। पिछले साल नैनीताल पुलिस ने 404 फोन बरामद किए थे। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों को फोन रिकवरी में तेजी लानी होगी।
हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन देश के कई राज्यों में घूम रहे हैं। पुलिस की ओर से ट्रैक की गई लोकेशन में यह जानकारी सामने आई है। कुमाऊं की पुलिस करीब साढ़े चार हजार मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। पहाड़ के चार जिलों से ज्यादा मोबाइल फोने मैदान के दो जिलों से गुम हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुमाऊं के 4500 मोबाइल फोन वर्तमान में गुम हैं। जिनकी शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज की है। इन मोबाइल फोन की प्रारंभिक लोकेशन देश के अलग-अलग राज्यों में मिली है। जिनमें बिहार, श्रीनगर, दिल्ली, रामपुर, पश्चिम बंगाल, मेरठ, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्य हैं।
1771 मोबाइल फोन नैनीताल जिले से गुम हुए हैं। जिनमें से 250 बरामद किए जा चुके हैं। 800 से अधिक की लोकेशन मिली है। यूएसनगर में ढाई हजार मोबाइल फोन की तलाश जारी है। चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के आठ सौ से अधिक मोबाइल फोन भी अभी खोजे जाने हैं। नैनीताल पुलिस ने पिछले वर्ष 400 मोबाइल किए थे बरामद नैनीताल पुलिस ने पिछले साल नवंबर में 74.74 लाख रुपये के कुल 404 मोबाइल फोन बरामद किये थे। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में जनवरी से नवंबर 2024 तक मोबाइल एप हल्द्वानी की ओर की गई। इन मोबाइल को श्रीनगर, बिहार, वृंदावन, गाजियाबाद, देहरादून समेत देश के अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया था। कैसे खोजे जाते हैं गुमशुदा मोबाइल फोन अगर मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो ईएमईआई नंबर देकर फोन को ब्लॉक करवा दिया जाता है। मोबाइल फोन की जीपीएस ट्रैकिंग करके फोन खोजा जाता है। महंगे यानि एप्पल या गूगल मोबाइल गुम हो जाने पर उपयोगकर्ताओं को फोन फाइंडर से मदद ली जाती है। -- सभी जिलों को गुम हुए फोन को रिकवर करने के पूर्व में ही निर्देश हैं। पिछले कुछ समय में हमारी पुलिस ने काफी अच्छा काम इसमें किया है। कई मोबाइल शीघ्र बरामद होंगे। रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




