किसी के बच्चे, परिवार युद्ध में फंसे हैं तो 112 में दें सूचना: आईजी

Mar 03, 2026 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि यदि कुमाऊं के किसी भी जिले के निवासी के बच्चे या परिवार के सदस्य जंग वाले देशों में फंसे हैं, तो उन्हें डायल 112 पर सूचना देनी चाहिए। इससे पुलिस भारतीय दूतावास को जानकारी देकर उनकी मदद कर सकेगी।

किसी के बच्चे, परिवार युद्ध में फंसे हैं तो 112 में दें सूचना: आईजी

हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं के किसी भी जिले के गांव या शहर निवासी व्यक्ति के बच्चे, परिवार के सदस्य अगर जंग वाले देशों में फंसे हैं तो वे डायल 112 पर सूचना दें। ताकि पुलिस इसकी जानकारी भारतीय दूतावास को समय से देकर उन्हें सकुशल लाने में मदद कर सके। आईजी कुमाऊं ने कहा कि अभी तक कुमाऊं के किसी भी जिले से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण स्थानीय लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी नहीं मिली है। मौखिक तौर पर यूएस नगर में कुछ केस सामने आए हैं। सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले में गंभीर रहें।

अगर कोई अपने बच्चे और परिवार के सदस्यों के विदेश में फंसने की जानकारी देता है तत्काल उच्चाधिकारियों को बताएं। पुलिस मुख्यालय से इस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।