जीएफएमएक्स ग्लोबल लिमिडेट कंपनी को नोटिस, खातों की जांच के आदेश

Jan 17, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में खनन के भंडारण पर नाराजगी जताई और खान अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। खेल प्रतियोगिता के परिणामों को खिलाड़ियों की शिकायत पर निरस्त कर दिया गया और नए मैच कराने का आदेश दिया गया।

जीएफएमएक्स ग्लोबल लिमिडेट कंपनी को नोटिस, खातों की जांच के आदेश

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान आबादी वाले क्षेत्रों में मानकों के खिलाफ हो रहे खनन के भंडारण पर नाराजगी व्यक्त की। मामले में उन्होंने खान अधिकारी और आरटीओ को तलब कर स्टॉक मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुमाऊं कमिश्नर ने जनसुनवाई के दौरान आबादी वाले क्षेत्रों में हो रहे खनन भंडारण की शिकायत को गंभीरता से लिया। कमिश्रर रावत ने कहा कि जहां रेता-बजरी भंडारण किया जा रहा हो, उन क्षेत्रों में सख्ती से मानकों का पालन किया जाए। बेरीपड़ाव स्थित रेता बजरी स्टॉक की शिकायत पर उन्होंने ओवरलोडिंग, सीसीटीवी कैमरा और चहारदीवारी न होने पर खान अधिकारी और आटीओ को स्थलीय निरीक्षण कर खजिन के स्टॉक को सीज करने के निर्देश दिए।

कहा कि ओवरलोडिंग पर भी खनन भंडार के मालिकों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्यवाही की जाए। जन सुनवाई के दौरान रानीखेत निवासी करुणा को हल्द्वानी के पप्पू यादव से 2 लाख रुपये दिलाए जाने के लिए कार्यवाही की गई। मामले में करुणा को एक लाख रुपये मौके पर ही दिलाए गए। जबकि शेष एक लाख रुपये एक माह के भीतर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए। खिलाड़ियों के आरोप पर खेल प्रतियोगिता के परिणाम निरस्त करने के निर्देश जनसुनवाई के दौरान गौलापार स्थित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को हुए जूडो अंडर 19 और 14 के परिणाम को लेकर खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज की। इस पर कमिश्नर ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को प्रतियोगिता का परिणाम निरस्त करने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों ने शिकायत की कि रेफरी क्वालीफाइड नहीं थे। रेफरी के निर्णय से वे असंतुष्ट हैं। इस पर आयुक्त ने प्रतियोगिता के मैच रविवार को सुबह फिर से कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रतियोगिता में योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाए। प्रतियोगिता के लिए नियुक्त मैच रेफरी को खेल के नियमों की सही समझ हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।