कोटाबाग में लीकेज से पानी हो रहा बर्बाद
कोटाबाग में मुख्य सड़क पर पेयजल लाइन लीक हो रही है, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है और सड़क का डामर भी उखड़ रहा है। व्यापारी विनोद पांडे ने जल संस्थान से जल्द सुधार की मांग की है। जल संस्थान के जेई ने बताया कि ठेकेदार की गलती से लाइन टूटी है और इसे जल्द ठीक किया जाएगा।

कोटाबाग, संवाददाता। कोटाबाग मुख्य सड़क पर लंबे समय से पेयजल लाइन लीक हो रही है। इस कारण पेयजल बर्बाद होने के साथ ही सड़क का डामर भी उखड़ रहा है। कोटाबाग के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पांडे ने बताया कि कई समय से रोड में पानी बह रहा है, जिस कारण लोगों को चलने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द से जल्द पेयजल कनेक्शन को ठीक करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई धीरज सिंह मेहता ने कहा कि ठेकेदार के रोड चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी चलाने के कारण लाइन टूटी है, ठेकेदार को कह दिया गया है, कुछ दिनों में लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


