चौकी में घुसकर हंगामा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Mar 28, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में काठगोदाम पुलिस ने 26 मार्च को पुरानी चुंगी के पास हुई मारपीट के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। आरोपी पुलिस चौकी में भी हंगामा कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में गोपाल आर्या, सितेश आर्या और अमन कुमार शामिल हैं।

चौकी में घुसकर हंगामा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी,कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों पर सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल करने और पुलिस चौकी परिसर में ही हंगामा करने का आरोप है। बीती 26 मार्च को मल्ला काठगोदाम स्थित पुरानी चुंगी के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। मामले में शुक्रवार को जब एक पक्ष के लोग अपनी शिकायत लेकर मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोग अपने साथियों के साथ वहां आ धमके।

पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपी वाद-विवाद और झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पुलिस टीम के समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने सख्त कदम उठाया। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में गोपाल आर्या, सितेश आर्या, अमन कुमार निवासी दमुवाढूंगा को गिरफ्तार किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।