लामाचौड़ के करन बने सेना में लेफ्टिनेंट
Mar 08, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के पदमपुर निगल्टिया गांव के करन सिंह निगल्टिया को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला है। उन्होंने 7 मार्च को ओटीए चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा किया। करन के पिता भी सेवानिवृत्त सेना अधिकारी हैं। करन की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

हल्द्वानी। लामाचौड़ के पदमपुर निगल्टिया गांव के करन सिंह निगल्टिया को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला है। उन्होंने सात मार्च को ओटीए चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए। करन सिंह के पिता सूबेदार मेजर गोपाल सिंह निगल्टिया भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। करन की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चाचा जितेंद्र सिंह, चरण सिंह, बीरेंद्र सिंह, नंदन सिंह और कृष्ण सिंह सहित परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


