पत्रकार एकादश ने प्राधिकरण को दो विकेट से हराया

Feb 14, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

20 ओवर में मिले 146 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते जीता हल्द्वानी,

पत्रकार एकादश ने प्राधिकरण को दो विकेट से हराया

20 ओवर में मिले 146 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते जीता हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जीएनजी ग्राउंड कमलुवागांजा में पत्रकार एकादश और प्राधिकरण नैनीताल के बीच शनिवार को क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें पत्रकार एकादश ने दो विकेट से मैच जीत लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण की टीम ने 20 ओवरों में 146 रन बनाए। सूरज ने 54, शिवम ने 21, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रन बनाए। लक्ष्म का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। टीम के लिए संतोष जोशी ने चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए।

जीवन राज ने 18, कमल जगाती ने 14, अंकित साह ने 13 और दिनेश पांडेय ने 12 रनों का योगदान दिया। फोटो :::

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;