ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीभारत-नेपाल का सूर्य किरण के तहत संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू

भारत-नेपाल का सूर्य किरण के तहत संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू

भारत नेपाल के बीच सूर्य किरण के तहत संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। दोनों देशों के सैनिकों ने अपने-अपने ध्वजों को लेकर भव्य मार्चपास्ट के साथ युद्धाभ्सास का आगाज किया...

भारत-नेपाल का सूर्य किरण के तहत संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 30 May 2018 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत नेपाल के बीच सूर्य किरण के तहत संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। दोनों देशों के सैनिकों ने अपने-अपने ध्वजों को लेकर भव्य मार्चपास्ट के साथ युद्धाभ्सास का आगाज किया गया। 

बुधवार को सैन्य छावनी स्थित भड़कटिया  मैदान में भारत-नेपाल के सैनिकों का युद्धाभ्यास का शुभारंभ ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के जवानों में युद्ध कौशल के साथ आपसी बंधुत्व को कायम करेगा। उन्होंने कहा युद्धाभ्यास में सैनिकों को अनुशासन के साथ भाग लेना होगा। युद्धाभ्यास के लिए संयुक्त मैत्री द्वार बनाया गया। जिसमें एक तरफ भारत और दूसरी तरफ नेपाल के ध्वज को लगाया गया है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 600 सैनिक प्रतिभाग कर रहे है। युद्धाभ्यास 12 जून को समाप्त होगा। इस दौरान कई सैन्य अधिकारी और सैनिक मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें