Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsJoint Campaign Uncovers Electricity Theft in Haldwani 13 Homes Involved
वनभूलपुरा में 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

वनभूलपुरा में 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

संक्षेप:

- 1.65 लाख रुपये की बिजली चोरी का विभागीय आकलन हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम

Feb 10, 2026 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त अभियान में वनभूलपुरा के तेरह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 1.65 लाख रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया है। इसके लिए जुर्माने का नोटिस देकर पुलिस को कार्रवाई के लिए विभाग ने तहरीर सौंपी है। बिजली चोरी रोकने को मंगलवार को वनभूलपुरा में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान लाइन नंबर तीन, चार, सात, आठ, नौ, दस, बारह, नई बस्ती और रेलवे बाजार में तेरह घरों में बिजली चोरी होते हुए मिली। इसके लिए पोल में लगाए गए तारों को हटाने के साथ ही मकान मालिक को नोटिस दिए गए।

विभाग ने 1.65 लाख रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। अभियान के दौरान ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मोहम्मद साकिब, विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित आर्या सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।