आईटीबीपी में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस मनाया

Feb 11, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

लालकुआं में आईटीबीपी 34वीं वाहिनी ने सेवानिवृत्त सैनिक दिवस मनाया। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया और उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न दिए गए। मुख्य अतिथि वीके उप्रेती और पीएस डंगवाल ने हिमवीर जवानों के साहस की सराहना की।

आईटीबीपी में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस मनाया

लालकुआं। आईटीबीपी 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। पूर्व सैनिकों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि भूतपूर्व महानिरीक्षक वीके उप्रेती एवं पीएस डंगवाल ने हिमवीर जवानों के साहस की सराहना की। द्वितीय कमान हेमंत कुमार, एसएमओ डॉ. चन्द्र शेखर, सहायक सेनानी शेखर चन्द्र पुनेठा, कृष्ण सिंह दीक्षित, दीपक सहरावत, सहायक सेनानी एमओ डॉ. आयरीश मैथ्यू, सूबेदार रश्मि रंजन, मंच संचालक अनिल यादव व प्रीति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।