न्यायाधीशों और जनप्रतिनिधियों ने योग से स्वस्थ शरीर का संदेश दिया
नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्य ने योग का महत्व बताया। नैनीताल बैंक ने स्वास्थ्य शिविर लगाया, जबकि पुलिस और...

नैनीताल, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को नैनीताल में विभिन्न स्थानों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान में आयोजित मुख्य कार्यकम में सांसद अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आदि ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। इधर, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सभागार में योग दिवस पर न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने योग किया। डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक, आत्मिक और सामाजिक संतुलन का माध्यम है। विधायक सरिता आर्य ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में योगदान की अपील की।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन परिसर भीमताल में योग किया। इस मौके पर हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मेहता, रजिस्ट्रार जरनल योगेश गुप्ता, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार विजिलेंस सुबीर कुमार, सुजीत कुमार, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप मणि आदि रहे। वहीं, डीएसए में जिला सभासद पूरन बिष्ट, मनोज कुमार, दयाकिशन पोखरिया, अनुज, तरुण, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस गुंज्याल, एसडएम नवाजिश खलीक, सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी आदि मौजूद रहे। नैनीताल बैंक ने शविविर लगाया नैनीताल। योग दिवस पर नैनीताल बैंक लिमिटेड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। शिविर में 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां नैनीताल बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत, मुख्य वित्त अधिकारी महेश गोयल आदि रहे। डीएसबी परिसर में 173 छात्र-छात्राओं ने योग किया। मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा रहीं। आध्यात्मिक योग की शुरुआत डॉ. दीपा आर्या और शुभम विश्वकर्मा ने प्रार्थना के साथ की l यहां प्रो. रजनीश पांडे, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. मोहित रौतेला आदि रहे। छात्र-छात्राओं ने किया योग गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के शहीद संजय बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। आसपास के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने योग किया। भावना मेहरा ने कहा कि योग न केवल व्यायाम, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक जीवन मूल्य है। यहां मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, योग शिक्षक धाराबल्लभ, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन चंद्र, देवेंद्र सिंह भंडारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी रहे। पुलिस ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिले के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस लाइन में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ध्यान एवं विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन एवं शारीरिक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। एनडीआरएफ ने किया योग भवाली। नगर पालिका मैदान में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और एनसीसी कैडेटों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। व्यापार मंडल, एनसीसी कैडेट्स, राज्य आंदोलनकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वाहिनी के सेनानी सुदेश कुमार दराल के दिशा निर्देशन में टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत के नेतृत्व में योग किया गया। भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्य, मोहन पाठक, संजय कुमार, सुधा आर्य, कुमारी तनुजा कंनवाल, बालम सिंह मेहरा, कैलाश चंद शिवाल, कैलाश चंद्र लोहनी (योगाचार्य), लोकेश पालीवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन शाह, आशुतोष चंदोला, इंद्र कपिल आदि रहे। राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में सामूहिक योगाभ्यास नैनीताल। राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग मंत्रों के उच्चारण और सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके बाद विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य तारा बोरा एवं अन्य वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताते हुए इसे शारीरिक, मानसिक व आत्मिक संतुलन का माध्यम बताया। यहां शिक्षक डीएस मेहरा, विमलेश गोस्वामी, कुंदन सिंह सुयाल, ममता बिष्ट, जितेंद्र भट्ट, विनीता, दीप्ति त्रिपाठी, नीता चम्याल, राधा जोशी, तारा बिष्ट, जानकी, चंपा, रीतू, राजेंद्र सिंह, कोमल आदि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से राम शाखा में योग सत्र का आयोजन किया गया। संघ के जिला प्रचारक राहुल ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। भी स्वयंसेवकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिला अस्पताल में ध्यान लगाया नैनीताल। सहजयोग संस्थान की ओर से तनाव मुक्त, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, आध्यात्मिक विकास और सुंदर स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान एवम योग शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता कर्नल (सेवानिवृत्त) वीरेन्द्र तिवारी ने सहज योग के महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान मंडल निदेशक डॉ. नर सिंह गुंज्याल, अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. नरेंद्र रावत, डॉ. आरुषि गुप्ता, डॉ. प्रियांशु, हिमांशु जोशी, हेमा जोशी, जीतेश समेत नर्सिंग स्टाफ व अन्य मौजूद रहे। प्राणी उद्यान में किया पौधरोपण नैनीताल । प्राणी उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नैनीताल प्राणी उद्यान, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन और नगरपालिका वन क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। उप निदेशक स्वाति, रेंजर आनंद लाल, की अगुवाई में बांज, चिनार और पदम आदि के पौधे रोपे। यहां डीएफओ चंद्रशेखर जोशी महेश सिंह बोरा, जगदीश कोरंगा, अरविंद कुमार, नितिन मुकेश रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।