भाजपा महिला मोर्चा ने स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित
हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों ने मोटे अनाज से बने उत्पादों के स्टाल लगाए। महिलाओं को मोटे अनाज के संरक्षण और उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की ओर से मिलेट्स (मोटे अनाज) से तैयार उत्पादों के स्टाल लगाए गए। मिलेट्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मी रस्तोगी ने महिलाओं को मोटे अनाज के संरक्षण व उत्पादन के लिए प्रेरित किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्म्वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, विशिष्ट अतिथि नीमा बिष्ट, प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी चौहान, महिला मोर्चा जिला प्रभारी नवीन भट्ट, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक श्रुति तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, कुमाऊं सह संयोजक अलका जीना, मंजू गौड़ मौजूद रहे।
संचालन राशि जैन व आभा गोस्वामी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


