Haldwani News: मेडिकल कॉलेज के 134 इंटर्न डॉक्टर आज से हड़ताल पर
Haldwani News: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के 134 इंटर्न डॉक्टरों ने 17 हजार रुपये की स्टाइपेंड में वृद्धि के लिए हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इसे 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए। हड़ताल से अस्पताल की सेवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस करने के बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इंटर्नशिप करने वाले 134 डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। मामले में उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस भी दिया है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें दिया जा रहा 17 हजार रुपये का स्टाइपेंड बेहद कम है, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाना चाहिए। लंबे समय से मांग पूरी न होने के कारण डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ओपीडी और आईपीडी सेवाओं पर सीधा असर पड़ सकता है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य ने बताया कि इंटर्नशिप एमबीबीएस की पढ़ाई का हिस्सा है। अगर डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो उनकी अनुपस्थिति लगायी जाएगी और जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी।


