ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबागेश्वर में उत्तरायणी मेले से पहले अस्थाई पुल बनाने के निर्देश : वीडियो

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले से पहले अस्थाई पुल बनाने के निर्देश : वीडियो

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारियों की धीमी गति पर डीएम खफा हैं। उन्होंने अस्थाई पुल और अन्य निर्माण कार्य दस जनवरी से पहले निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण भी...

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले से पहले अस्थाई पुल बनाने के निर्देश : वीडियो
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 24 Dec 2017 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारियों की धीमी गति पर डीएम खफा हैं। उन्होंने अस्थाई पुल और अन्य निर्माण कार्य दस जनवरी से पहले निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने रविवार को उत्तरायणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। वह नगर पालिका परिषद पहुंची। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल नुमाइशखेत का भी निरीक्षण किया। इसके बाद घाट और भेटालगांव तक पैदल भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि अस्थाई पुलों का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द उसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं। जिन्हें तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रत्येक अधिकारी की है। उन्होंने कहा कि मेले को सेक्टर और जोनल में बांटा जाएगा। जिसमें मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी होगी। उन्होंने पालिका को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शौचालयों का निर्माण भी समय से करा लिया जाए।

डीएम ने दस जनवरी तक मेले से संबंधित सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ महेश जोशी, एसडीएम एसएस राणा, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, भुवन कांडपाल, नवीन साह, पंकज पांडे, ईओ राजदेव जायसी, हरीश सोनी, कोतवाल टीआर वर्मा, रघुवीर सिंह दफौटी, दीनदयाल, मोहन सिंह पडलिया आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें