ट्विनविन के छह छात्र-छात्राओं की स्वरचित किताबें प्रकाशित
हल्द्वानी में ट्विनविन अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छह छात्रों की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में लेखन, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपनी लेखन प्रतिभा को दिखाते हुए विभिन्न विचार साझा किए, जिससे उनकी रचनात्मकता को नया मंच मिला।
हल्द्वानी। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी अपनी कल्पनाशीलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसका सशक्त उदाहरण मंगलवार को ट्विनविन अकादमी की तरफ से अमरदीप होटल में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला, जहां दीक्षांत, औरम, डीपीएस और शेरवुड समेत छह छात्र-छात्राओं की लिखी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में लेखन, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और प्रोफाइल निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए गए। लोकार्पित पुस्तकों में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा सात के छात्र पार्थ पांडे की ‘ए लेगेसी मेड, ए लेगेसी पास्ड’, डीपीएस हल्द्वानी के कक्षा आठ के कृषिव अग्रवाल की ‘द एम्पायर्स अनसॉल्व्ड मिस्ट्री’, बैंगलोर में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा मान्या महावीर भुराट की ‘द मास्क्ड राइवलरी’, मुंबई में अध्ययनरत कक्षा दस के शोभित हरीश अमीन की ‘द कर्स ऑफ ल्यूकोस’, औरम स्कूल की कक्षा 11 की दिया खंडेलवाल की ‘परफेक्शन : अ मास्करेड’ तथा शेरवुड कॉलेज नैनीताल के कक्षा 12 के श्रीयश अग्रवाल की ‘टू फिट इन’ शामिल हैं।
छात्रों ने द इंडियन रिजॉल्व मैगजीन और युवान रेडियो के माध्यम से भी अपनी लेखन व प्रस्तुति प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ट्विनविन अकादमी के सीईओ वैभव पांडे, सीओओ अंशुल वशिष्ठ और सीएफओ मयंक गर्ग ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ रचनात्मकता, नेतृत्व और संवाद कौशल का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मेंटर टीम ने इसे युवा अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का प्रेरक उदाहरण बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


