Inspection of Haldwani Post Office by Senior DG Colonel SFH Rizvi उप महानिदेशक ने किया हल्द्वानी प्रधान डाकघर का निरीक्षण, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsInspection of Haldwani Post Office by Senior DG Colonel SFH Rizvi

उप महानिदेशक ने किया हल्द्वानी प्रधान डाकघर का निरीक्षण

डाक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने पर दिया जोर डाकघर

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 27 Dec 2024 09:56 PM
share Share
Follow Us on
उप महानिदेशक ने किया हल्द्वानी प्रधान डाकघर का निरीक्षण

हल्द्वानी, संवाददाता। डाक विभाग के वरिष्ठ उप महानिदेशक, महानिदेशालय दिल्ली कर्नल एसएफएच रिजवी ने शुक्रवार को प्रधानी डाकघर हल्द्वानी का निरीक्षण किया। उन्होंने आम जनता को प्रदान की जा रही डाक विभाग की सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। सेवाओं को सुलभ और तकनीकी रूप से और अधिक समक्षम बनाने पर जोर दिया। उप महानिदेशक ने डाकघर पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। उप महानिदेशक ने ऊधमसिंह नगर के जनजातीय क्षेत्रों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उप महानिदेशक ने डाकघर की प्रत्येक शाखा का बारीकी से जायजा लिया। कर्मचारियों से बातचीत कर डाकघर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने डाकघर पहुंचे लोगों से भी फीडबैक लेकर उनकी समस्याएं जानीं। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने डाक सेवाओं में सुधार लाने और उन्हें तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर नैनीताल मंडल के प्रवर अधीक्षक अमित दत्त, सहायक अधीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय सहित डाकपाल हल्द्वानी गौरव जोशी आदि मौजूद रहे। उप महानिदेशक कर्नल रिजवी ने ऊधमसिंह नगर के जनजातीय क्षेत्रों का भी दौरा कर वहां डाक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।