बेस में हीमोफीलिया को लेकर हुई कार्यशाला

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हीमोफीलिया के उपचार में नवाचार - हल्द्वानी में एक कार्यशाला हुई, जिसमें वाक्ताओं ने बताया कि ईएचएल थेरेपी हीमोफीलिया-ए के उपचार में महत्वपूर्ण है। यह इलाज मरीजों के ट्रफ लेवल को बनाए रखने और लंबे समय तक जोड़ों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।

बेस में हीमोफीलिया को लेकर हुई कार्यशाला

मोहन भट्ट हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में बुधवार को हीमोफीलिया के बेहतर इलाज के विषय पर एक कार्यशाला हुई। जिसमें वाक्ताओं ने कहा कि एक्सटेंडेड हाफ-लाइफ (ईएचएल) फैक्टर-8 थेरेपी हीमोफीलिया-ए के उपचार में वरदान से कम नहीं है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनिता निखुरपा ने बताया कि हीमोफीलिया मरीजों के इलाज में ईएचएल एक नई उम्मीद बनकर आ रही है। इससे मरीज में बेहतर ट्रफ लेवल बनाए रखने, जोड़ों को दीर्घकालिक क्षति से बचाने और रोजाना के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। पीएमएस डॉ. केएस दत्ताल, डॉ. चंचल मार्छाल, डॉ. विजय जोशी, डॉ. कविता लोहनी, डॉ. जितेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।