Haldwani News: इनर व्हील क्लब ने निर्धन बालिकाओं को बांटे स्पोर्ट्स शूज
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी के दामुवाढुंगा में इनर व्हील क्लब ने ‘फिट गर्ल्स’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब ने छह निर्धन बालिकाओं को स्पोर्ट्स शूज वितरित किए। यह कदम खेलों हेतु प्रेरणा और प्रतिभा के विकास के लिए उठाया गया है। कार्यक्रम में अन्य बालिकाओं को फल और एनर्जी ड्रिंक भी दिए गए।

Haldwani News: हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब की ओर से दामुवाढुंगा स्थित चंद्रयाल बॉक्सिंग क्लासेस में ‘फिट गर्ल्स’ प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही छह निर्धन बालिकाओं को स्पोर्ट्स शूज वितरित किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्पोर्ट्स शूज मिलने से बालिकाओं को अभ्यास के दौरान सुविधा मिलेगी और उनका उत्साह भी बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित अन्य बालिकाओं को फल, एनर्जी ड्रिंक और बिस्किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष इंदु पांडे के साथ राशि कौशल, सारिका अग्रवाल और रितु त्यागी उपस्थित रहीं।


