भाजपा सरकार ‘वीआईपी’ को बचाने और नफरत फैलाने में जुटी: मैखुरी

Feb 21, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

फोटो समाचार- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने शनिवार

भाजपा सरकार ‘वीआईपी’ को बचाने और नफरत फैलाने में जुटी: मैखुरी

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की प्रक्रिया को दिखावा बताते हुए मांग की है कि जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, ताकि ‘वीआईपी’ चेहरों को बचाया न जा सके। मैखुरी ने चिंता जताई कि उत्तराखंड को सांप्रदायिक नफरत की प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को चौपट बताते हुए कहा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पिटकुल जैसे संस्थानों में दागी अफसरों की नियुक्तियों को उन्होंने सरकार के गहरे भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री आये दिन ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, जो अल्पसंख्यकों के प्रति उनके द्वेष को प्रकट करती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गेनाइज्ड हेट ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वर्ष 2025 में सर्वाधिक नफरत भरे भाषण देने वाला व्यक्ति करार दिया है। इस दौरान भाकपा (माले) नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय, राज्य कमेटी सदस्य केके बोरा, आकाश भारती मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।