ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीइंदिरानगर स्लाटर हाउस का होगा आधुनिकीकरण

इंदिरानगर स्लाटर हाउस का होगा आधुनिकीकरण

नगर निगम इंदिरानगर स्लॉटर हाउस का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से 11.5 लाख रुपये मंजूर हो गये हैं। नगर निगम ने इस काम के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंदिरानगर स्लॉटर...

इंदिरानगर स्लाटर हाउस का होगा आधुनिकीकरण
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीTue, 12 Feb 2019 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम इंदिरानगर स्लॉटर हाउस का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से 11.5 लाख रुपये मंजूर हो गये हैं। नगर निगम ने इस काम के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंदिरानगर स्लॉटर हाउस के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जो आपत्तियां लगाई थीं, निगम उन उन्हें भी दुरुस्त करेगा। स्लॉटर हाउस में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

इंदिरानगर स्लॉटर हाउस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई महीने पहले निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्लॉटर हाउस में तमाम खामियां मिलीं। नैनीताल हाईकोर्ट ने भी इन सभी खामियों को दुरुस्त करने तक स्लॉटर हाउस में जानवरों के वध पर रोक लगा दी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्लॉटर हाउस पर ताला ठोक दिया था। स्लॉटर हाउस की हालत यह है कि इसमें न तो बिजली की व्यवस्था है और न पानी की। इसके अलावा कई अन्य खामियां बनी हुई हैं। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी निजी एजेंसी को स्लॉटर हाउस को दुरुस्त करने का काम सौंपा जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि स्लॉटर हाउस में सर्वप्रथम बिजली-पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्लॉटर हाउस के फर्श पर टाइल्स बिछाई जाएंगी। इसके अलावा जानवरों को बेहोश करने के लिए दो स्टन गन खरीदने की भी कवायद चल रही है। स्लॉटर हाउस में बिजली व्यवस्था के लिए दो लाख से एक ट्रांसफार्मर भी खरीदा जाएगा। स्लॉटर हाउस दुरुस्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इसका निरीक्षण करेगी। खामियां दुरुस्त मिलने के बाद ही नगर निगम को स्लॉटर हाउस चलाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लाइसेंस जारी करेगा। दिलचस्प यह है कि इंदिरानगर स्लॉटर हाउस खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लिए बगैर चल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें