हल्द्वानी के दो भाइयों ने सऊदी से भेजा सलामती का पैगाम, जेद्दा और रियाद से वीडियो कॉल बोले,'हम महफूज हैं'

Mar 02, 2026 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हल्द्वानी के मोईन का परिवार चिंतित था। लेकिन वीडियो कॉल से भाइयों की सुरक्षा की जानकारी मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली। वसीम और जुनैद सऊदी अरब में हैं, और उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित हैं। परिवार अब उनके जल्द वापस लौटने की प्रार्थना कर रहा है।

हल्द्वानी के दो भाइयों ने सऊदी से भेजा सलामती का पैगाम, जेद्दा और रियाद से वीडियो कॉल बोले,'हम महफूज हैं'

वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों ने विदेशों में काम कर रहे भारतीयों के परिजनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित सफदर का बगीचा निवासी मोईन का परिवार भी पिछले दो दिनों से गहरी चिंता में था, लेकिन मंगलवार सुबह सऊदी अरब से आई एक वीडियो कॉल ने परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। -दो भाई सऊदी के अलग-अलग शहरों में हैं तैनात मंडी में फल का कारोबार करने वाले मोईन ने बताया कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और उनके दो छोटे भाई रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए हुए हैं।

बड़ा भाई वसीम साल 2019 से जेद्दा में बतौर ड्राइवर कार्यरत हैं। वसीम की शादी साल 2022 में फिरोजाबाद निवासी निशा खातून से हुई थी। वहीं, छोटा भाई जुनैद साल 2025 में सऊदी गया है और वह रियाद स्थित एक एसी फैक्ट्री में मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा है। -वीडियो कॉल से दूर हुआ डर मोईन ने बताया कि ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और तेल की सप्लाई बंद होने की खबरों के बाद पूरा परिवार डरा हुआ था। सऊदी के मौजूदा हालात जानने के लिए परिवार लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार, सुबह भाइयों से वीडियो कॉल पर बात हुई। वसीम ने घर पर बताया कि, अभी यहाँ सब सामान्य है, घबराने या डरने की कोई बात नहीं है। हम दोनों सुरक्षित हैं। -परिजनों की दुआएं भाइयों की सुरक्षा की खबर पाकर पत्नी निशा खातून और पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिगड़ते हालातों को देखते हुए परिवार अभी भी भाइयों की जल्द और सुरक्षित वतन वापसी की दुआएं मांग रहा है। फोटो::: 6,7 इन्सेट ईरान-इजराइल युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल 12 रूपये तक महंगा होने की आशंका— वीरेन्द्र चड्ढा वरिष्ठ संवाददाताता। हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 5.6% का उछाल आया है। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा ने कहा कि ईरान द्वारा तेल आपूर्ति रोकने के संकेतों से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल 10रू से 12रू प्रति लीटर तक महंगे हो सकते हैं। चड्ढा के अनुसार, कच्चे तेल की वैश्विक किल्लत का सीधा असर आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ेगा। यदि कीमतें बढ़ती हैं, तो परिवहन और माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी और राशन समेत तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू लेंगे, जिससे आम जनता पर महंगाई का बड़ा बोझ पड़ेगा। फोटो::8

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।