गणना कार्मिकों को दें जरूरी सूचनाएं: कमिश्नर
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गणना कार्मिकों को आवश्यक जानकारी दें और सहयोग करें। इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जिससे जनगणना से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

जहांगीर राजू हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। गणना टीम व संगणक घर-घर जाकर भवन गणना का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने मंडल वासियों से अपील की है कि वह गणना कार्मिकों को आवश्यक जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि गणना कार्मिक आपके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं। वह घर-घर जाकर आपसे कुछ जानकारी और कुछ सूचनाएं लेंगे। कमिश्नर रावत ने कहा है कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते हैं, जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं।
इस स्थिति में आप उसका विरोध न करें और राष्ट्रहीत के इस कार्य में अपना पूरा सहयोग दें।टोल फ्री नंबर 1855 से लें जानकारीकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि जनगणना को लेकर शासन स्तर से टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है। यह नंबर सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेगा। इसके माध्यम से जनगणना से जुड़ी कोई भी जानकारी ली जा सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


