आयकर भवन में करदाताओं को जानकारी दी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानीहल्द्वानी में आयकर विभाग ने नए आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों और नए फार्मों की जानकारी देने के लिए एक आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त एनएस जंगपागी और अपर आयकर आयुक्त जितेन्द्र कुमार सोनकर ने प्रतिभागियों को नए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी दी।

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित आयकर भवन के सभागार में आयकर विभाग की ओर से आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें करदाताओं और पेशेवरों को नये आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों और नए फार्मों की बारीकियों को बताया गया। प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी एनएस जंगपागी ने नये कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर बात रखी। अपर आयकर आयुक्त जितेन्द्र कुमार सोनकर, आयकर अधिकारी सतेन्द्र दीक्षित ने प्रतिभागियों को नये अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


