अवैध रिफिलिंग में तीन आरोपी पकड़े
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रविवार को पूर्ति विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध सिलेंडर रिफिलिंग के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस को तहरीर सौंपी गई है, लेकिन देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ। निरीक्षक राहुल डांगी के अनुसार, शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में पूर्ति विभाग ने रविवार को छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग करने पर तीन लोगों को पकड़ा। तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। हालांकि देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि रविवार को संयुक्त टीम ने वनभूलपुरा क्षेत्र में लाइन नंबर-7 में अवैध गैस रिफलिंग की शिकायत पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे पांच किलो के सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। इस पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
टीम में जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


