वन विभाग ने 34 गुलदार पकड़े, फिर भी वन्यजीवों के हमले बढ़ रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

मोहन भट्ट हल्द्वानी। मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों में वन विभाग ने 25 जुलाई

वन विभाग ने 34 गुलदार पकड़े, फिर भी वन्यजीवों के हमले बढ़ रहे

मोहन भट्ट हल्द्वानी। मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों में वन विभाग ने 25 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर तक छह महीनों में 84 वन्यजीवों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इनमें 62 गुलदार और 18 भालू शामिल रहे, जो मानव बस्तियों में घुसकर हमले कर रहे थे। इनमें से 34 गुलदारों को वन विभाग पकड़ कर चुका है। इसके बावजूद उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। राज्य में एक जनवरी से 12 फरवरी 2026 तक वन्यजीवों के हमलों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें बाघ, गुलदार और भालू के हमले प्रमुख हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों में बाघों के हमलों से कई मौतें हुईं, जबकि गुलदार और भालू के मामले पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में ज्यादा सामने आए हैं। हमलों की तीव्रता इतनी बढ़ गई है कि कई इलाकों में स्कूल बंद करने की नौबत आ चुकी है। बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि जब जानवर बार-बार आक्रामक हो तो कार्रवाई ही अंतिम उपाय है। वहीं राज्य के अल्मोड़ा, रामनगर, हल्द्वानी (रानीबाग) और हरिद्वार स्थित रेस्क्यू सेंटरों में क्षमता से अधिक वन्यजीव रखे गए हैं। ऐसे में वन अधिकारियों के सामने वन्यजीवों को रेस्क्यू करना भी बड़ी समस्या बन गया है। इस साल वन्यजीवों के हमले में मारे गए लोग 12 फरवरी:: पीपल पोखरा लामाचौड़ निवासी गंगा देवी (66) पत्नी प्रेम भारती को बाघ ने मार दिया 10 फरवरी:: गुलदार के हमले में खाई में गिरी बागेश्वर काफलीगौर निवासी प्रेमा देवी (45) पत्नी प्रेमराम की मौत 03 फरवरी:: रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि में हेमंत सिंह के पांच साल के बेटे को गुलदार आंगन से उठाया 03 फरवरी:: जून स्टेट भीमताल निवासी गंगा देवी (60) को गुलदार ने मारा 25 जनवरी:: कोटद्वार में 70 साल के बृजमोहन सिंह को हाथी ने मार डाला 24 जनवरी:: लैंसडोन में जितेन्द्र कुमार की डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार घर से उठा ले गया। 18 जनवरी:: कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग में बाघ ने एक व्यक्ति को मारा 15 जनवरी:: पौड़ी में गुलदार ने 50 वर्षीय लक्ष्मी साही को मारा (गुलदार नरभक्षी घोषित) 12 जनवरी:: खटीमा में 69 साल के शेर सिंह को बाघ ने मार डाला 11 जनवरी:: नैनीताल के धारी ब्लॉक के कुलरोरी गांव निवासी 35 वर्षीय गंगा देवी को गुलदार ने मारा 07 जनवरी- बागेश्वर के मनकोट गांव निवासी 60 वर्षीय देवकी देवी को गुलदार ने मार डाला 04 जनवरी:: कोटा रेंजर फलोन में बाघिन ने 24 साल के अभिमन्यु को मारा 02 जनवरी:: रामनगर रेंज के सांवल्दे निवासी 65 साल के सुखिया को ढेला रेंज में बाघ ने मार दिया मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही हमलावर हो रहे 34 गुलदारों को रेस्क्यू भी किया है। मानव वन्यीजव संघर्ष पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रंजन कुमार मिश्र, पीसीसीएफ, उत्तराखंड

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।