कल सुरक्षा प्रहरियों को किया जाएगा सम्मानित
हल्द्वानी में सीमा जागरण मंच द्वारा कल विभिन्न खंडों के कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों को सुरक्षा प्रहरी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉर्डर सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, और अवैध घुसपैठ जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

हल्द्वानी, संवाददाता। सीमा जागरण मंच की ओर से कल विभिन्न खंडों के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिकों, समाज के प्रबुद्धजनों और बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा प्रहरी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को संघ कार्यालय मुखानी में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रांत प्रचार विभाग के पंकज मलकानी ने बताया कि बॉर्डर सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर राष्ट्र जागरण, सीमा विमर्श, सीमा दर्शन, अवैध घुसपैठ, नशा और बदलती डेमोग्राफी जैसे विषयों पर समाज को जागरूक और एकजुट करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एसएसपी मंजूनाथ टीसी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी और मंच के प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मीना जोशी, मीना राणा, नीमा बिष्ट, कामायिनी मिश्रा, भारत बल्दिया आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


