फूलों की होली के साथ मनाया होली मिलन

Mar 08, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा अरुणोदय धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। महिलाओं ने होली गायन और वादन प्रस्तुत किया। सभी ने फूलों की होली खेलकर सौहार्द का संदेश दिया। जिला महामंत्री वीरेन्द्र निगम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

फूलों की होली के साथ मनाया होली मिलन

हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से अरुणोदय धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त महाराज की स्तुति एवं आरती की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं की ओर से प्रस्तुत होली गायन और वादन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही समाज के लोगों ने फूलों की होली खेलकर सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र निगम ने किया।

जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।