ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकेन्द्र सरकार की एक साल में ऐतिहासिक उपलब्धि: बिष्ट

केन्द्र सरकार की एक साल में ऐतिहासिक उपलब्धि: बिष्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

केन्द्र सरकार की एक साल में ऐतिहासिक उपलब्धि: बिष्ट
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 10 Jul 2020 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यालय में वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर आम जनता को राहत देने का काम कर रही है। पीएम मोदी की आत्मनिर्भर भारत की योजना पर राज्य सरकार भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने प्रयास में लगी हुई है। सरकार मनरेगा, डेयरी, छोटे उद्योगों, मत्स्य पालन, पर्यटन, होम स्टे समेत तमाम योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, संजय दुम्का आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें