Haldwani News: भाषण प्रतियोगिता में सौम्या ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी के सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से हिन्दी की समृद्ध विरासत और दैनिक जीवन में इसके महत्व को दर्शाया। सौम्या तिवारी ने पहले, आराध्या जोशी ने दूसरे और इधाया तिवारी ने तीसरे स्थान पर काबिज होकर पुरस्कार प्राप्त किया।

Haldwani News: हल्द्वानी। हिन्दी दिवस पर सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में भाषण प्रतियोगिता हुई। इस दौरान नाटक के माध्यम से भी बच्चों ने हिन्दी की समृद्ध विरासत, उपयोगिता और दैनिक जीवन में इसके महत्व को मंचित किया। भाषण में सौम्या तिवारी प्रथम, आराध्या जोशी द्वितीय एवं इधाया तिवारी तृतीय रहीं। प्रधानाचार्या ऋचा कर्नाटक ने विजेताओं को सम्मानित किया। हरीश जोशी, खिलानंद पांडे, निकिता बोरा, हर्षी जोशी, शिवानी सक्सेना, दीपा दरियाल, युवराज सिंह एवं मुकुल किरौला आदि मौजूद रहे।


