रोडवेज बसों ने नैनीताल के 72 चक्कर लगाए

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में पर्यटक सीजन के दौरान बसों में भारी भीड़ देखी गई। रविवार को नैनीताल के लिए 72 बस चक्कर लगाए गए, जबकि तकनीकी खराबी और जाम के कारण और बसें नहीं भेजी जा सकीं। सामान्य दिनों में आठ बसें जाती थीं, लेकिन रविवार को 12 बसों ने 32 ट्रिप लगाए।

रोडवेज बसों ने नैनीताल के 72 चक्कर लगाए

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। पर्यटक सीजन चरम पर पहुंचने लगा है। रविवार को बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों ने सिर्फ नैनीताल जाने-आने के लिए 72 चक्कर लगाए। काठगोदाम डिपो की दो बसों में खराबी आने और लंबा जाम लगने के कारण इससे अधिक बसें नैनीताल नहीं भेजी जा सकीं।हल्द्वानी रोडवेज डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि हल्द्वानी से सामान्य दिनों में आठ बसें नैनीताल भेजी जाती हैं। वहीं रविवार को 12 बसों ने 32 ट्रिप लगाए। जबकि, काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि दस बसों ने 40 चक्कर लगाए।

दो बसों में तकनीकि खराबी आने के कारण इसका संचालन नहीं हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।