कहीं बरसे तो कहीं गरजे बादल
हल्द्वानी में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान...

हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा वहीं दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं में आज पर्वतीय इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को शहर में सुबह से धूप खिली रही दोपहर बाद बादल छाए और कहीं कहीं बारिश होने लगी। कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पीलीकोठी व मुखानी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। अचानक शुरू हुई बारिश से लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को कुमाऊं में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




