नौतपा में सूती कपड़ों की बढ़ी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में, नौतपा की गर्मी और हीटवेव ने फैशन ट्रेंड को प्रभावित किया है। हल्के रंग और सूती कपड़ों की मांग बढ़ी है। चिकनकारी गैलरी के कारोबारी के अनुसार, मलमल कपड़ा ₹100 से ₹200 प्रति मीटर में बिक रहा है। सन-प्रोटेक्शन एक्सेसरीज की बिक्री में भी इजाफा हुआ है, जिसमें हैट, कैप और सनग्लासेस शामिल हैं।

नौतपा में सूती कपड़ों की बढ़ी मांग

हल्द्वानी। नौतपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हीटवेव के असर ने लोगों की जीवनशैली के साथ फैशन ट्रेंड भी बदल दिए हैं। बाजार में हल्के रंग, सूती और मलमल जैसे फैब्रिक के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं सन-प्रोटेक्शन से जुड़ी चीजें भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। चिकनकारी गैलरी के कारोबारी मनोज के अनुसार एयरी कॉटन, मलमल और सूती कपड़ों की बिक्री में अच्छा इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार में साधारण मलमल कपड़ा ₹100 से 200 प्रति मीटर तक बिक रहा है, जबकि स्विस वॉयल कपड़े की कीमत ₹150 से ₹250 प्रति मीटर तक पहुंच गई है। इनकी ब्रिकी 20 फीसदी बढ़ी हैं क्योंकि ये गर्मी के लिए बेहतरीन हैं। फैशन परीधन के कारोबारी लोकेश ने बताया सूती और स्विस वॉयल की कुर्ति बाजार में ₹300 से ₹500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इनकी शुरुआती कीमत ₹350 से ₹400 से शुरू हो रही है。

सन-प्रोटेक्शन एक्सेसरीज का बढ़ा क्रेज

तेज धूप और हीटवेव से बचने के लिए बाजार में बड़ी हैट, कैप, सनग्लासेस, स्कार्फ की बिक्री में इजाफा हुआ है। मटर गली के कारोबारी शिवम ने बताया कि सामान्य कैप ₹100 से ₹300 रुपये तक की बिक रही है। वहीं ब्रांडेड और यूवी प्रोटेक्शन कैप की कीमत ₹500 तक है। साधारण सनग्लासेस ₹150 से ₹400 तक उपलब्ध हैं। जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर स्टाइलिश और यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस ₹300 से ₹1200 तक बेचे जा रहे हैं। कॉटन स्कार्फ ₹80 से ₹250 और बड़ी समर हैट ₹250 से ₹700 तक बाजार में उपलब्ध हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हल्द्वानी में कपड़ों की कीमतें क्या हैं?
बाजार में साधारण मलमल कपड़ा ₹100 से 200 प्रति मीटर, जबकि स्विस वॉयल कपड़े की कीमत ₹150 से ₹250 प्रति मीटर तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।