ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबांसुरी की स्वरलहरियों में खोए श्रोता

बांसुरी की स्वरलहरियों में खोए श्रोता

पंडित चंद्रशेखर पंत देवभूमि शास्त्रीय संगीत मंच के संयोजन में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में शुक्रवार को तीन दिवसीय ध्रुवपद ख्याल पर्व का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मेहर घराने...

बांसुरी की स्वरलहरियों में खोए श्रोता
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 06 Oct 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पंडित चंद्रशेखर पंत देवभूमि शास्त्रीय संगीत मंच के संयोजन में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में शुक्रवार को तीन दिवसीय ध्रुवपद ख्याल पर्व का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मेहर घराने से पहुंचे प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित नित्यानंद हल्दीपुर ने बांसुरी पर राग यमन और राग देश की प्रस्तुति कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

शुक्रवार को पर्व का शुभारंभ आचार्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने किया। दिन में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता हुई। इसमें सिंथिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल पहले और बीएलएम के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। व्यक्तिगत बाल वर्ग में अभय मेहरा पहले, भावेश पांडे दूसरे और प्रियांश भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में सिद्धांत नेगी पहले, अर्णांश बिष्ट दूसरे और वृत्तांत सोनी तीसरे स्थान रहे। जबकि युवा वर्ग में सिद्धार्थ नेगी पहले, मोनिका जोशी दूसरे और गीतिका खाती तीसरे स्थान पर रही।

शाम को 5.30 बजे शुरू हुए महोत्सव के दूसरे चरण में कुमाऊं विवि के संगीत प्राध्यापक रवि जोशी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने राग पूरिया धनश्री और राग छायानट में प्रस्तुति दी। उसके बाद महाराष्ट्र से पहुंचे बांसुरी वादक पंडित नित्यानंद हल्दीपुर ने प्रस्तुति दी। संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में पार्षद बीना जोशी, मनोज पाठक, बंशीधर पंत, गोपाल दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें