अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटरों का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

मोहन भट्ट हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ. हरीश चन्द्र पंत के निर्देश पर पांच डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी के नेतृत्व में हुए इस निरीक्षण में सभी केन्द्रों की मानकों के अनुरूप स्थिति पाई गई। निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटरों का किया निरीक्षण

मोहन भट्ट हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ. हरीश चन्द्र पंत के निर्देश पर शहर के एक हॉस्पिटल समेत पांच डायग्नोस्टिक सेंटर (अल्ट्रासाउंड केन्द्रों) का निरीक्षण किया।एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को चले इस निरीक्षण कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सेंटर के दस्तावेत, सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच की गई। सभी के यहां स्थितियां मानकों के अनुरूप पाई गईं। एसीएमओ डॉ. श्वेता ने बताया कि सभी केन्द्रों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान डॉ. रजनी, अवनीश डसीला, प्रवीण सक्सेना, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।